पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

इंदौर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के चलते लोगों में घबराहट फैल गई, जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इंदौर शहर में भी बुधवार को भी कई स्थानों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग वाहनों में जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचे, जिससे कुछ जगहों पर अस्थायी अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

हालांकि, जिला प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन भरवाएं।

प्रशासन ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

Next Post

पत्नी की निर्मम हत्या का फरार आरोपी पति गिरफ्तार 

Wed Mar 25 , 2026
सीधी। पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेमरिया पुलिस ने 20 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचने में कामयाबी पाई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, थाना […]

You May Like