पत्नी की निर्मम हत्या का फरार आरोपी पति गिरफ्तार 

सीधी। पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेमरिया पुलिस ने 20 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचने में कामयाबी पाई।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में, थाना सेमरिया पुलिस ने यह बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को घटना के महज 20 घंटे के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को ग्राम बढ़ौरा निवासी फरियादी मोनिक कुमार रावत उम्र 17 वर्ष ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता मिथिला उर्फ ललवा रावत, उसकी मां उमा रावत के चरित्र पर संदेह करते थे। इसी शक और रंजिश के चलते आरोपी ने मृतिका को लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की, जिससे घटनास्थल पर ही उमा रावत की मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी-

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेमरिया में अपराध क्रमांक 88/26, धारा 296बी, 351(3), 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सेमरिया उनि केदार परौहा के नेतृत्व में दो अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से सघन दबिश दी और फरार आरोपी मिथिला उर्फ ललवा रावत उम्र 45 वर्ष को घटना के महज 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Next Post

डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन पर दी बधाई 

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पारगमन यात्रा के दौरान उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जहां विधायक अजय बिश्नोई, सुशील तिवारी ‘इंदु’, अशोक रोहाणी, संतोष बरकड़े, डॉ. अभिलाष […]

You May Like