विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश

इंदौर: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती मालवा द्वारा आयोजित साइकिल रैली में विधायक रमेश मेंदोला ने सहभागिता कर फिट इंडिया का संदेश दिया। राजबाड़ा से प्रारंभ हुई इस रैली में शहर के खिलाड़ियों, युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा साइकिल चलाने के लाभों का संदेश देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी एवं क्रीड़ा भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष हरीश डागुर, प्रांत सचिव हरदीप सिंह रुप्पल, अभय लक्कड़, राजू गौतम, गोवर्धन, रंजन पंवार, संगीता, दक्ष सिंह गौड़, वीरेंद्र पंवार, योगेश पुरोहित, राकेश मिश्रा, प्रेम दुआ, मिथलेश तथा राकेश सिरसिया सहित विभिन्न खेल संस्थाओं के खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

विश्व पोहा दिवस पर इंदौरी स्वाद का सम्मान

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर: विश्व पोहा दिवस के अवसर पर आयोजित “इंदौरी पोहा, इंदौरी बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ” कार्यक्रम में इंदौरी पोहे को शहर की पहचान और परंपरा का प्रतीक बताया गया। इस दौरान उन लोगों का सम्मान किया गया, जिन्होंने इंदौरी पोहे को देश-दुनिया में पहचान दिलाने में योगदान दिया […]

You May Like