रामलीला समारोह समिति की वार्षिक बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी घोषित

​ग्वालियर, रामलीला समारोह समिति (रजि.) लश्कर, ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा रीजेन्सी स्कॉयर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया, जिसमें राधेश्याम भाकर अध्यक्ष, विजय गोयल महामंत्री, मयंक गर्ग स्वागत अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक निर्वाचित हुए। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सचिव महेश गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है। इस वर्ष रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान (फूलबाग प्रांगण) में होगा। 9 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ के साथ शुभारंभ किया जाएगा। लीला मंचन के 80वें वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई विशेष आकर्षण होंगे। कई वर्षों बाद हनुमान जी 200 फीट ऊंची उड़ान भरकर संजीवनी बूटी लाएंगे। केवट संवाद का मंचन वीर सावरकर ताल या बैजाताल पर होगा।

दशहरा चल समारोह 20 अक्टूबर को अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर फूलबाग पहुंचेगा, जहाँ पुतला दहन होगा। 21 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक और विशाल आतिशबाजी के साथ आयोजन का समापन होगा। ​मंच संचालन राम नारायण मिश्रा ने किया तथा आभार महामंत्री विजय गोयल ने व्यक्त किया। बैठक में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 4 , 2026
सिंगरौली । जियावन थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी सूर्यांश उर्फ सूरज चतुर्वेदी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खड़ौरा थाना जियावन को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पचौर भेज दिया। मामले में […]

You May Like