ग्वालियर। 3 महीने से रुका वेतन दिए जाने की मांग को लेकर दीपावली पर निगमायुक्त के बंगले के बाहर मानदेय पंप ऑपरेटरों ने प्रदर्शन किया। तनख्वाह न मिलने पर 200 से अधिक कर्मचारियों ने आयुक्त कार्यालय के बाहर ही दीए जलाकर दिवाली मनाने की चेतावनी दी।
मामले की गंभीरता और बंगले पर जुटती भारी भीड़ को देखकर तत्काल मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने हालात काबू में किए। निगमायुक्त ने सभी कर्मचारियों को ऑफिस बुलाकर वार्ता की और जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।
