शेन्ज़ेन, 04 नवंबर, (वार्ता ) चीन की एक अदालत ने धोखाधड़ी करके लोगों को नुकसान पहुंचाने में लिप्त पांच लोगों को मौत की सजा सुनायी है।
गुआंगदोंग प्रांत के शेन्ज़ेन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट के सोमवार को दिए गए फैसले के अनुसार, यह गिरोह धोखाधड़ी करने के अलावा जानबूझकर हत्या करने और चोट पहुँचाने जैसे गंभीर अपराधों में भी शामिल था। इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के कारण छह चीनी नागरिकों की मौत हुई जबकि एक व्यक्ति ने इन लोगों की वजह से व्यथित होकर आत्महत्या कर ली। इस गिरोह के कारण कई अन्य लोग घायल भी हुए।
यह गिरोह उत्तर म्यांमार से अपनी गतिविधियां चलाता था। दोषियों को अपराध की गंभीरता और समाज पर पड़े गहरे प्रभाव को देखते हुए मृत्युदंड दिया गया है।
Next Post
कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी रिलीज़ ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 को किया लॉक
Tue Nov 4 , 2025
मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 के अवसर पर रिलीज होगी। पिछली दीवाली अपनी रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी […]

You May Like
-
1 year ago
मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी
