कांग्रेस ने तय की मिशन 2028 की दिशा, चुनौती है सांप्रदायिक राजनीति

पचमढ़ी। कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में आज रविवार को पार्टी ने आगामी मिशन 2028 की दिशा तय करते हुए राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया।

दिन की शुरुआत झंडा बंधन और सामूहिक व्यायाम से हुई, जिसमें जिलाध्यक्षों ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया।

प्रथम सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028 विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिक राजनीति है, जिसका जवाब कांग्रेस को अपनी विचारधारा और संगठन सशक्तिकरण से देना होगा।

इसके बाद वॉर रूम प्रभारी शशिकांत सेंथिल ने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की, जबकि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर जनसमस्याओं से जुड़ने का आह्वान किया।

सत्र में सचिन राव, हरीश चौधरी, संजय दत्त, रणविजय सिंह लोचन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक चर्चा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के साथ हुआ।

Next Post

प्याज की सस्ती कीमतों ने रुलाए किसान, खेतों में खड़ी फसल पर चलवा रहे ट्रैक्टर

Sun Nov 9 , 2025
खंडवा। प्याज उत्पादक किसानों पर संकट गहराता जा रहा है। जिले में करीब 10 हजार हेक्टेयर में प्याज बोई गई थी, लेकिन बाजार में किसानों को मात्र 5 से 8 रुपए किलो के भाव मिल रहे हैं, जबकि लागत करीब 85,000 प्रति एकड़ तक पहुंच चुकी है। वर्तमान भाव पर […]

You May Like

मनोरंजन