
जबलपुर। नगर निगम ने अपने निगम परिवार के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के विशेष प्रयासों से वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को मिशन मोड में सुलझाया गया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू ने बताया कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके अपने परिवार के सदस्य हैं। उनके हितों की रक्षा करना और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील रहकर दायित्व निभाना हमारी जबावदारी है। विदित हो कि निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में पिछले एक माह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। नियमों के दायरे में रहते हुए दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। निगमायुक्त ने बताया कि अभी 47 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के साथ आर्थिक लाभ प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बचे हुए प्रकरणों का भी जल्द होगा परीक्षण
निगमायुक्त ने आश्वस्त किया है कि यह प्रक्रिया यहीं नहीं रुकेगी। शेष बचे हुए प्रकरणों का भी परीक्षण किया जा रहा है और जल्द ही अन्य पात्र परिजनों को भी नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्त कर्मचारियों को अलग से आदेश जारी कर विभाग एवं कार्य आवंटन किये जायेगें।
