इंदौर:सांवेर के रिंगनोदिया में एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके यूपीआई खाते से 90 हजार 88 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत पर सांवेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
रिंगनोदिया में रहने वाले 46 वर्षीय केसरीमल कुमावत ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर यूपीआई खाते से रुपए ट्रांसफर कर लिए. थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है. जिस खाते में रुपए ट्रांसफर हुए हैं, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
