अफसाना बनाया आपने’ रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फिर लगाया ऊंचा सुर, याद दिलाया ‘आशिक बनाया आपने

हैदराबाद। इमरान हाशमी एक बार फिर लवर बॉय के अवतार में लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ आज 23 सितंबर को रिलीज हो गया है, जो ‘आशिक बनाया आपने’ की याद दिला रहा है।

 

इस फिल्म में इमरान, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की हिट तिकड़ी लंबे समय बाद साथ आई है। गाने को हिमेश ने अपने पुराने अंदाज में ऊंचे सुर के साथ गाया है, फीमेल वर्जन असीस कौर ने दिया है। बोल खुद हिमेश ने लिखे हैं।

 

गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी नजर आ रही है। इमरान वन-साइड लवर के रूप में जेनेलिया के आगे-पीछे घूमते और उन्हें प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं, आखिर में दोनों के बीच रोमांस भी देखने को मिलता है।

 

‘गनमास्टर जी 9’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले दीपक मुकुट और संगीता अहिर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान ‘ईश्वर’, जेनेलिया ‘आरती’ और अपारशक्ति खुराना ‘देसू’ के रोल में हैं। फिल्म 27 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

Next Post

'इंसान धोखेबाज होते हैं', पति गोविंदा के रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन के बाद बोलीं सुनीता आहूजा

Wed Sep 23 , 2026
हैदराबाद। गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए, लेकिन वह अकेले नहीं बल्कि रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।   वीडियो में गोविंदा क्रीम कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं, वहीं कोमल मराठी लुक […]

You May Like