खिलाड़ी मालसे ने जीता ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का खिताब  

खरगोन। इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट (चैम्पियन श्रेणी-अंडर 12) में शहर के 11 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिग्वेद मालसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स में चैंपियन तथा सिंगल्स में उप विजेता का खिताब अपने नाम किया है।

पारस टेनिस अकादमी के इस नन्हें खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर 5वीं बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। इस प्रतियोगिता में रिग्वेद ने महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के दिग्गज खिलाडिय़ों को हराते हुए दमदार खेल दिखाया। अकादमी कोच पारस कदम ने बताया रिग्वेद ने पिछले 6 महीनों में 6 राष्ट्रीय टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। उसकी यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायक है। आने वाले समय में रिग्वेद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेगा और खरगोन का नाम और ऊँचा करेगा। रिग्वेद की उपलब्धि पर टूर्नामेंट निदेशक अर्जुन धूपर न हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कलेक्टर भव्या मित्तल ने रिग्वेद और अकादमी को बधाई दी। क्लब अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष तेजेंद्र सैनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पवी दुबे, स्कूल संचालक हरिओम गुप्ता एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने भी रिग्वेद को शुभकामनाएं दीं।

Next Post

चालू खाते का घाटा दूसरी तिमाही में कम होकर 12.3 अरब डॉलर पर

Mon Dec 1 , 2025
मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता) चालू खाते का घाटा (सीएडी) मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कम होकर 12.3 अरब डॉलर रह गया जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सीएडी 20.8 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.2 प्रतिशत) रहा था। […]

You May Like