धार्मिक स्थल पर रंग डालने को लेकर भड़का आक्रोश

जबलपुर: पाटन में एक धार्मिक स्थल पर रंग डालने को लेकर आक्रोश भड़क गया। मामला थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि एक विशेष समाज के धार्मिक स्थल पर रंग डाला गया है जिसको लेकर मामले की शिकायत थाने में की गई है,‌साथ ही रंग फेंकने वाले तत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।‌

पाटन थाना प्रभारी नवल सिंह का कहना है कि धार्मिक स्थल पर रंग फेंका गया है मामले की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कुछ बच्चे रंग खेलते हुए वहां से गुजरे थे, हो सकता है कि रंग खेलते समय उड़ गया हो।‌‌फिलहाल सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रंग किसी ने जानबूझकर फेंका है या धोखे से धार्मिक स्थल की दीवार पर लगा इसका अब तक पता नहीं चल सका

Next Post

रीवा का नाम ‘समदडिय़ा’ रखने की मांग क्यो कर रहे कांग्रेस नेता?

Fri Mar 28 , 2025
विंध्य की डायरी डा0 रवि तिवारी रीवा का नाम ‘समदडिय़ा’ रखने की मांग विधानसभा में आखिर कांग्रेस नेताओ ने ऐसी मांग क्यो की. बजट सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक अजय सिंह राहुल ने रीवा शहर का नाम बदलने की मांग रख दी. […]

You May Like