दतिया: बीती देर रात तक लगातार उफान पर रहने के बाद सिंध नदी में उतार तो आया लेकिन पानी का सैलाब अपने साथ पुल पर 5.5 मीटर की सड़क भी बहा ले गया। यह पुल 96 साल पुराना है। पिछले साल मप्र राज्य सड़क विकास निगम ने सड़क की मरम्मत कराई थी। जिस हिस्से की मरम्मत हुई थी वह हिस्सा सही है। नगर परिषद सेवड़ा ने भी 2021 और 2023 में पुल की सड़क की मरम्मत कराई थी।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सेंवढ़ा का ग्वालियर और भिंड से सीधा सड़क संपर्क लगातार चौथे दिन भी बाधित रहा। लहार क्षेत्र के लोगों को ग्वालियर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है।एसडीएम अशोक अवस्थी ने बताया कि कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने एमपीआरडीसी के जीएम को 48 घंटे के भीतर पुल पर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण एजेंसी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
