भिंड: लगातार बारिश से भिंड की चंबल, सिंध और क्वारी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मड़ीखेड़ा डैम से 414 क्यूमेक्स पानी छोड़ने से क्वारी और सिंध नदी उफान पर आ गईं हैं।
खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण क्वारी नदी के किनारे गोरमी और भिंड के 17 गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तहसीलदार मनीष दुबे ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
