अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुआ ‘दुनिया का सबसे बड़ा तेल समझौता’ : ट्रम्प

वाशिंगटन, 29 अगस्त (स्पूतनिक/वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका को वेनेजुएला के 6,500 करोड़ बैरल से अधिक प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “इस ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी ज़्यादा हो जाएगा, हमारी तेल की आपूर्ति में भारी बढ़ोतरी होगी और सभी अमेरिकियों के लिए गैस की कीमतें काफी कम हो जाएंगी।”

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने अमेरिका के साथ हुए तेल समझौते का विस्तृत ब्योरा दिया।

उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो का धन्यवाद किया कि वे द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर साबित होने वाली इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हुए। सुश्री डेल्सी ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य निजी क्षेत्र की भागीदारी से तेल उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद से अमेरिका वेनेजुएला के तेल से मुनाफा कमा रहा है।

.....

Next Post

नेपाल में तबाही: ग्लेशियर टूटा, 600+ मौतें, हजारों लापता

Sat Aug 29 , 2026
नेपाल-चीन सीमा पर ग्लेशियर टूटने से भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आई, गांव के गांव बह गए। अब तक 600 से ज्यादा मौतें, करीब 2,500 लोग लापता। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लेकिन सीमा पार बनी नई झील से दूसरी बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। भारतीय दूतावास फंसे नागरिकों की […]

You May Like

मनोरंजन