जबलपुर: मध्यप्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान मछुआरों से संवाद किया तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तरीकों से मत्स्य पालन करने का आग्रह किया। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बाथम ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी जबलपुर प्रवास के दौरान ली।
मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाथम के स्वागत में गंगासागर मत्स्योद्योग सहकारी समिति गंगासागर और मत्स्योद्योग सहकारी समिति फूटताल द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने मछुआरों से कहा कि शासन की योजनाओं की सहायता से आधुनिक तरीकों से मछली पालन कर वे अपनी आर्थिक स्थिति एवं जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने मछुआरा समुदाय से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के प्रभारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजा राजतिलक धुर्वे, मत्स्य निरीक्षक गोविंदा सिंह, प्रीतम सिंगरहा मत्स्योद्योग सहकारी समिति सुपाताल के अध्यक्ष प्रीतम सिंगरहा, मत्स्योद्योग सहकारी समिति फूटाताल के अध्यक्ष ओमहरि कश्यप, राज कुमार सिंगरहा, मोहनलाल सिंगरहा, हज्जीलाल सिंगरहा, अनिल सिंगरहा, चेतराम सिंगरहा, खिल्लु बाबा सिंगरहा, रवि बर्मन, अजय रैकवार, शरद कश्यप, शरद कश्यप आदि मछुआरे समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
