भजन किटी में राम विवाह का आयोजन किया

ग्वालियर। भजन किटी में राम विवाह का आयोजन समाधिया कॉलोनी में श्रीमती पूनम कुशवाह के घर आयोजित किया गया जिसमें राम विवाह के आयोजन की होस्ट पूनम कुशवाह और अनुराधा गुप्ता रही। राम विवाह में गायक कलाकार हीरा अग्रवाल द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

राम विवाह की गणेश वंदना से शुरुआत की गई। उसके बाद हल्दी मेहंदी एवं सीता की बधाई पर सभी सखियों ने डांस किया। सभी महिलाओं ने कई प्रकार के गेम खेलें एवं हाउजी गेम मनोरंजक रहा। राम विवाह में सभी सखियों लाल एवं पीले कलर के परिधानों में सज कर आई। बाद में सभी को उपहार स्वरूप गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, मनीषा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, वंदना गुप्ता, अनीता सिंघल, अनीता गुप्ता, पूनम कुशवाह, सुरभि गुप्ता, संध्या गुप्ता, मंजू गुप्ता, वंदना कौर, संध्या गुप्ता, कविता गुप्ता आदि उपस्थित रही।

Next Post

शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस नेतृत्व की रणनीतिक बैठक

Sun Nov 30 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी्तू पटवारी ने रविवार को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और मुख्य सचेतक सोहन वाल्मीकि भी उपस्थित रहे। नेताओं ने सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन विधानसभा […]

You May Like