सीहोर। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए महिला आईटीआई कॉलेज में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया. मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं का इंटरव्यू लेकर योग्यता अनुसार चयन किया गया. कुल 418 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया. मेले में 10 कंपनियों द्वारा कुल 388 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया. उद्यानिकी विभाग और पशुपालन विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को 22 लाख 90 हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया. रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर एलडीएम जगदीप भट्टाचार्य, डीआईसी महाप्रबंधक अनुराग वर्मा, जिला रोजगार अधिकारी कमलेश पटेल, प्रबंधक संदीप उईके,प्रभारी प्राचार्य डॉ शीलचंद गुप्ता, आईटीआई प्राचार्य गब्बू परमार, विवेक यादव सहित युवा उपस्थित थे.
रोजगार मेले में 388 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन
