सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला के सहयोग से अत्याधुनिक जीएनएस रिसीवर प्रणाली स्थापित कर अंतरिक्ष विज्ञान एवं अंतरिक्ष मौसम अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
यह प्रणाली आयनोस्फीयर और स्पेस वेदर के अध्ययन के साथ स्वदेशी नेविगेशन तकनीकों पर शोध को नई गति प्रदान करेगी.
एनएआरएल की नॉर्थ-साउथ चेन फॉर आयनोस्फीयर एंड स्पेस वेदर ऑब्जर्वेशन परियोजना के तहत स्थापित यह रिसीवर टोटल इलेक्ट्रॉन कंटेंट, आयनोस्फेरिक सिंटिलेशन, सिग्नल क्षरण, लॉस ऑफ लॉक तथा सौर एवं भू-चुंबकीय गतिविधियों से उत्पन्न आयनोस्फेरिक परिवर्तनों की निरंतर निगरानी करेगा. इससे प्राप्त डेटा अंतरिक्ष मौसम, भूगणित, पोजिशनिंग, नेविगेशन एवं टाइमिंग सहित उपग्रह नेविगेशन और पृथ्वी अवलोकन से जुड़े अनुसंधान को नई मजबूती देगा.
