नर्मदा दर्शन करने गए चालक का ई रिक्शा ले गए चोर

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत जिलहरी घाट में नर्मदा दर्शन करने गए चालक का ई रिक्शा चोरी हो गया । पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर में सुमित चौरहा 24 वर्ष निवासी इंद्रानगर बिलपुरा रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईरिक्शा चलाता है अपना ईरिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एस 2657 में सवारी बैठाकर जिलहरी घाट आया था दोपहर लगभग 2 बजे जिलहरी घाट में सवारी छोडक़र नर्मदा जी के दर्शन करने नीचे घाट में चला गया लगभग आधा घण्टा वापस आकर देखा उसका ईरिक्शा गायब था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

कमाई का लालच, डराकर लगाई चपत

Mon Aug 10 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल निवासी एक युवक को साइबर ठग ने कमाई का लालच देकर चपत लगाई तो ग्वारीघाट निवासी एक बुजुर्ग को डरा धमका कर 26 हजार रूपए हड़प लिए गए। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक नवीन सिंह कौडिया 45 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर वार्ड हाथीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like