
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति द्वारा आयोजित कन्या पूजन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कर शहर को बड़ी विकास सौगात दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विगत दिनों नदी दुर्घटना में शहीद हुए पुलिस सब-इंस्पेक्टर स्व. अशोक शर्मा, स्व. मदनलाल निनामा एवं कांस्टेबल स्व. आरती पाल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उज्जैन हेलीपैड पर कृषकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और भावान्तर योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोहन जी की सरकार किसानों की सरकार के नारे लगाए।
