कलेक्टर का औचक निरीक्षण बालाकोट गौशाला में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

विनय असाटी दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज सुबह ग्राम बालाकोट, चिरई गौशाला, राजा पटना, ग्राम इमालिया गौशाला, सामुदायिक शासकीय अस्पताल व खरीदी केंद्र बजरंगगढ़ का औचक भ्रमण किया.निरीक्षण के दौरान बालाकोट गौशाला में अव्यवस्थाएं मिलने तथा स्टाफ के उपस्थित न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रमेश कोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए.वहीं राजा पटना में गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर कलेक्टर ने पशु डॉक्टर संतोष अग्रवाल और स्टाफ की तारीफ की.इमलिया सामुदायिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं तथा डॉक्टर के मौजूद न रहने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए.इसके बाद बजरंगगढ़ खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की और उपार्जन कार्य में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए.

Next Post

एसपी का औचक निरीक्षण, शिप्रा थाना व मांगलिया चौकी की व्यवस्थाएं परखी

Sat May 16 , 2026
इंदौर। ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को शिप्रा थाना और मांगलिया चौकी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीएसपी उमाकांत चौधरी भी साथ मौजूद रहे. एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और केस डायरी सहित रिकॉर्ड्स का बारीकी से परीक्षण किया और लंबित […]

You May Like