एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपनी दमदार बॉक्सिंग और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लवलीना ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ लवलीना एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं। उनसे पहले एमसी मैरी कॉम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। लवलीना की यह जीत भारतीय महिला बॉक्सिंग के लिए एक अहम उपलब्धि है और देशभर के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का पल है।
Next Post
नीट परीक्षा सॉल्वर बना छात्र 100 दिनो से अनुपस्थित, निष्कासन तो दूर नोटिस तक नहीं
Fri Oct 2 , 2026
सतना : नीट परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गिरोह के तार प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़ने के मामले में अब कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली सीधे तौर पर कटघरे में आ गई है. बीते दिनों बिहार के लखीसराय में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बनकर रंगे […]

You May Like
-
2 years ago
ध्वनि प्रदूषण कर रहे 103 लाउड हेलर जप्त