भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काटजू की जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्थापित कैलाशनाथ काटजू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। कैलाशनाथ काटजू मध्यप्रदेश के प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्वों में शामिल रहे और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
