निरीक्षण के दौरान पीडीएस दुकान में मिली गड़बड़ी, होगी जांच

आष्टा। खरीफ सीजन की तैयारियों और किसानों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरु के. ने कोठरी, डाबरी, पगारिया राम तथा मुरावर ग्रामों का दौरा कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया.

कलेक्टर मुरावर पहुंचे, जहां उन्होंने सोसायटी में उर्वरकों के भंडारण और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने मुरावर की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण भी किया. भौतिक सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज खाद्यान्न स्टॉक और वास्तविक उपलब्ध गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न की मात्रा में अंतर पाया गया. इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी और सुगम तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी.

कलेक्टर इसके बाद ग्राम पगारिया राम पहुंचे, जहां फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों के कार्यों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए.

 

 

Next Post

गेहूं उपार्जन में सेंध: सीहोर के वेयरहाउस में रिकॉर्ड से 284 बोरी कम मिला स्टॉक, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी

Fri Jun 12 , 2026
सीहोर। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं. टीएल बैठक में भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बावजूद सीहोर […]

You May Like