46वें डीएसपी बैच का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 46वें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बैच के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस बैच में छह पुरुष एवं 11 महिला प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक एवं विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता ने की। प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रभावी पुलिस अधिकारी को अच्छा श्रोता होने के साथ-साथ फील्ड वर्क, कार्य प्रबंधन, प्रशासनिक निर्णय, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान की बेहतर समझ होना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों से अनुशासन, कर्तव्य के प्रति समर्पण और जरूरतमंद लोगों की सहायता को अपने पेशेवर आचरण का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बदलती परिस्थितियों में प्रभावी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग के लिए नवाचार तथा आधुनिक तकनीक को अपनाने पर भी जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पारंपरिक पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों के साथ आधुनिक, तकनीक आधारित और जनकेन्द्रित दृष्टिकोण को शामिल किया गया है। प्रमुख विषयों में आधुनिक भारत एवं पुलिसिंग, संविधान एवं मानवाधिकार, नैतिकता, अपराध विज्ञान, व्यक्तित्व विकास, पुलिस प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, अपराध अनुसंधान तथा प्रभावी पुलिसिंग शामिल हैं।

कार्यक्रम में अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी तथा 45वें एवं 46वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

बकस्वाहा में 200 शिक्षकों का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी किया सम्मानित

Mon Sep 7 , 2026
छतरपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल बकस्वाहा द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, सांदीपनि विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, बालक हाई स्कूल, शासकीय नवीन महाविद्यालय और जनपद सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 200 […]

You May Like