मूर्तिकार हत्याकांड: एक और आरोपी गया जेल

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में चार सितम्बर की रात हुई मूर्तिकार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विदित हो कि बड़ी खेरमाई हनुमानताल निवासी मनेाज उर्फ बाबा सोनकर 50 वर्ष का मथुरा सेठ की बाड़ी में मूर्ति बनाने का काम करता था। चार सितम्बर की रात लगभग 11-30 बजे वह मूर्ति बना रहा था तभी वहां पर गाड़ी में रोहित मराठा एवं चिन्टू उर्फ भरत यादव पहुंचे थे। चिन्टू उर्फ भरत यादव ने रोहित से कहा कि आज बाबा को जान से खत्म कर दो तो रोहित ने अपने पास से पिस्टल निकालकर मनोज उर्फ बाबा सोनकर पर फायर कर दिया था। गोली बाबा के गर्दन में पीछे तरफ लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक मनोज के बेटों ने 31 जुलाई, 2021 को रोहित मराठा के भाई बिट्टू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे है।

वारदात के बाद से आरोपितों अनिकेत एवं छोटू से शुभम मराठा रंजिश रखने लगा था। भाई की मौत का बदला उसने अनिकेत एवं छोटू के पिता की हत्या करके लेने का ठाना था। मृतक बिट्टू की बहन सीनू राव ने भी पति सुब्बा राव के साथ मनोज की हत्या की योजना बनाई थी। सीसीटीव्ही फुटेज से पुलिस अहम क्लू मिले थे। पुलिस ने बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी को ग्वारीघाट से दबोचा था। जिसने रैकी की थी बल्कि मृतक की लोकेशन भी आरोपियों को दी थी। पूछताछ में सुमित ने बिट्टू की बहन का नाम लिया था। जिसे भी दबोचा गया था। पूछताछ में पता चला कि बिट्टू की बहन ने पति के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी। सुब्बा राव कटनी में फरारी काट रहा था। जैसे ही वे जबलपुर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सुब्बा राव ने भी मृतक की रैकी की थी बल्कि शूटरों को हथियार मुहैया कराया था।

Next Post

बिहार गई थी महिला, सूने घर में हुई चोरी

Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नीमखेड़ा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अश्लोका देवी 62 वर्ष निवासी नीमखेड़ा ने लिखित शिकायत की कि वह मकान पर ताला लगाकर […]

You May Like