अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 21 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए का मादक पदार्थ और एक मोबाइल फोन जब्त किया. पुलिस आरोपी से नशे के नेटवर्क की जानकारी जुटाई रही है.

थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी के मुताबिक सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित आरआरएल ब्रिज के किनारे बंद दुकानों के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा है. उसके पास रखे बैगों में अवैध मादक पदार्थ रखा है. युवक इसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकडा और उसके कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ को जब्त किया. पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संजय रायसिख (24) निवासी रायसेन का बताया. आरोपी के पास रखे दो बैगों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने दोनों बैग खुद के ही बताए. बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 21 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया.

Next Post

मार्श 96, लखनऊ पांच विकेट पर 220

Tue May 19 , 2026
जयपुर, 19 मई (वार्ता) ओपनर मिचेल मार्श की 96 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट पर 220 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। मार्श आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में […]

You May Like