बिहार गई थी महिला, सूने घर में हुई चोरी

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नीमखेड़ा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अश्लोका देवी 62 वर्ष निवासी नीमखेड़ा ने लिखित शिकायत की कि वह मकान पर ताला लगाकर सासाराम बिहार चली गयी थी। बीती रात लगभग 8 बजे जबलपुर वापस आकर उसकी बड़ी बेटी प्रिया पाण्डे के घर स्मार्ट टाउन ग्राम सिलुआ पर रूक गयी थी। शाम लगभग 5-45 बजे बेटी प्रिया ने बताया कि नीमखेड़ा वाले मकान के बाजू में रहने वाली चौकसे आंटी ने फोन कर बताया कि घर में लगे सीसीटीव्ही में आपके घर में 4 लोग घुसते दिख रहे हैं, तो वह बेटी प्रिया के साथ नीमखेड़ा स्थित मकान जाकर देखी उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा था कमरे में सामान बिखरा हुआ था कमरे में रखी आलमारी के अंदर एक बाक्स में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत कपड़े गायब थे।

इधर दुकान में घुसे चोर ले गए किराना, नगदी

बेलबाग थाना अंतर्गत गुरंदी में चोरों ने दुकान का टीन शेड काटकर किराना सामान व नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक सौरभ साहू निवासी चेरीताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह गुरंदी गल्ला बजार बेलबाग में सुशील किराना के नाम से दुकान संचालित करता है। बीती रात दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था सुबह 8-30 बजे दुकान आकर देखा तो दुकान का टीन शेड ऊपर से काटकर चोर किराना सामान व नगदी चुराकर ले गए थे।

Next Post

ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत

Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर । भेड़ाघाट में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को प्रकाश सिंह मरावी 31 वर्ष निवासी ग्राम लहसर थाना कुण्डम ने सूचना दी कि उसका मंझला भाई ओम […]

You May Like