
अनूपपुर, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राजहा तालाब के पास करंट लगने से लगभग 42 वर्षीय कमलेश पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग बिजली विभाग कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने में जुटे रहे।
