राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी

ग्वालियर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि आज रविवार को उनके गृहनगर ग्वालियर में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर राजमाता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।राजमाता कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण ग्वालियर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आज जिस विश्वविद्यालय परिसर में शोध, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों पर कार्य हो रहा है, वह उनकी दूरदर्शी सोच का सजीव प्रमाण है। भले ही राजमाता आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और मूल्य हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर निदेशक शिक्षण एवं छात्र कल्याण डॉ. एस.एस. तोमर, निदेशक विस्तार सेवाएं एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ग्वालियर डॉ. वाय.पी. सिंह, उप निदेशक शिक्षण डॉ. राजेश तिवारी, प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. वाय.डी. मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. दिनेश पालीवाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राजमाता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया ।

Next Post

युवक गाड़ी सहित लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजासन माता मंदिर के पास रहने वाला 27 वर्षीय युवक मनीष जाटव अपनी गाड़ी सहित लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार मनीष सुबह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक के साथ उसकी […]

You May Like