बाइक रैली पूरे महानगर में निकली

ग्वालियर: युवा जैन मिलन नेमिनाथ और जैन एकता संघ द्वारा पुराना हाई कोर्ट स्थित महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ से बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली युवा जैन मिलन नेमिनाथ और जैन एकता संघ द्वारा निकाली गई।

बाइक रैली के संयोजक रवि जैन ने बताया कि ग्वालियर के इतिहास में पहली बार अयोध्या नगरी फूल बाग मैदान में 11 नवंबर से 16 नवंबर तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पूरे महानगर लश्कर ग्वालियर मुरार के विभिन्न मार्गो से होते हुए नई सड़क स्थित चंपा बाग की बगीची पर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य पूरे जैन समाज को जागरुक एवं एकजुट करना था।

Next Post

अपराध में बाणगंगा थाना बना फिर नंबर वन, चंदननगर थाने ने लसूड़िया थाने को पीछे छोड़ा

Mon Nov 10 , 2025
इंदौर: पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बावजूद शहर में अपराध की रफ्तार थम नहीं रही. ताजा आंकड़ों में बाणगंगा थाना इस साल भी अपराधों के मामले में नंबर वन पर बना हुआ है. वहीं इस बार चंदननगर थाने ने लसूड़िया को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.इस […]

You May Like