एसआइआर: सीईओ ने चेताया लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी

देहरादून 24 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमायूं-गढ़वाल मंडल के आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (सीआइआर) अभियान की समीक्षा की।

बैठक में तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही आगे की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। सीईओ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

डॉ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राजनैतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद करते रहें। उन्होंने फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से अधिक परिवर्धन तथा 2 प्रतिशत से अधिक अपमार्जन की सम्भावना है, ऐसे बूथों का सम्बधित ईआरओ द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण और समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने आयुक्त कुमायूं दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मिठाई दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Mon Aug 24 , 2026
छिंदवाड़ा. रक्षाबंधन त्योहार के चलते आमजन को सुरक्षित एवं बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध हो सकें, खाद्य सुरक्षा विभाग की 04 टीमें लगातार सभी तहसीलों सहित संपूर्ण जिले में निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में एक टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश […]

You May Like