शलिनी पांडे ने कासोल में शुरू किया फिल्म राहु केतु का दूसरा शेड्यूल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शलिनी पांडे ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म राहु केतु की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत कसोल में शुरू कर दिया है।

अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली शालिनी ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कर फैन्स को एक झलक दी।

नई शेयर की गई तस्वीरों में शालिनी ने अपने किरदार का नाम ‘मीनू’ बताया। ये तस्वीरें पहाड़ियों की सादगी और खूबसूरती में घुलती नज़र आती हैं। उनके कैप्शन में लिखा था,

“मिलिए मीनू से, मेरी आने वाली फिल्म के सेट से :)जल्द आपसे मिलवाने का इंतज़ार नहीं हो रहा! राहु केतु।

मुंबई शेड्यूल पूरा करने के बाद अब शालिनी अपने को-स्टार्स पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के साथ कासोल में अगले फेज की शूटिंग कर रही हैं। इस शेड्यूल में पहाड़ों की वादियों में बसी कहानी की एक नई परत और खूबसूरत विज़ुअल टोन जुड़ रही है, जो फिल्म को और भी गहराई देगी।

राहु केतु की शूटिंग के साथ, शालिनी पांडे की 2025 की लाइनअप भी चर्चा में है। वह धनुष के साथ इडली कड़ई में नज़र आएंगी और अमेज़न की बैंडवाले में जहान कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Next Post

मध्य आय के जाल से बचने के लिए विश्वास, विनियमन और पारस्परिकता महत्वपूर्ण हैं: नागेश्वरन

Fri May 30 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने आज कहा कि विश्वास, विनियमन और पारस्परिकता मध्य आय के जाल से बचने और दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने की नींव हैं। श्री नागेश्वरन ने यहां आयोजित सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में प्रतिस्पर्धी होना: भारत […]

You May Like