
दमोह। जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे अभाना के पास मुठिया तिराहे पर कूलर लेकर आ रहे एक ऑटो अचानक आग लग गई.जिसके बाद चालक ने बाहर आकर अपनी जान बचाई और कुछ ही पलों में ऑटो आग का गोला बन गया.
मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था और उसमें 20 से अधिक कूलर लोड थे. मुठिया तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक ऑटो में आग लग गई.आग ने देखते ही देखते पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया 17 कूलर सहित पूरा ऑटो जलकर खाक हो गया.
घटना के दौरान हाईवे पर यातायात जारी रहा. राहत की बात यह रही कि आग की चपेट में आने के बावजूद ऑटो के टायर नहीं फटे, वरना बड़ा विस्फोट हो सकता था.
नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 टीम को मौके पर भेजा गया.फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और यातायात भी पूरी तरह बाधित नहीं हुआ.ऑटो चालक के थाने पहुंचने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ऑटो के नीचे लगा इंजन गर्म हो गया. जिससे आग लगी ने क आग लगी और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया.
थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि इस आगजनी में पूरे कूलर जलकर खाक हो गए. केवल दो या तीन ही बचे थे. अभी कोई भी पीड़ित थाने नहीं पहुंचा है. जैसे ही कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज करने आएगा पता चल जाएगा कि किसका ऑटो था और किसका माल लेकर ऑटो चालक जा रहा था.
