
गरोठ। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गरोठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 230 ग्राम गांजा जप्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुमानसिंह (62) निवासी ग्राम सपानिया को उसके खेत के पास से दो कट्टों में रखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसका पुत्र नारायण सिंह लेकर आया था, जो फिलहाल फरार है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना गरोठ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
