रात्रि में अवैध गांजा तस्करी करते महिला-पुरुष गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हटा के मार्गदर्शन में गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 18 मई की रात्रि में सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष व एक महिला अवैध रूप से गांजा तस्करी कर रहे हैं. सूचना की तस्दीक व कार्रवाई हेतु थाना गैसाबाद पुलिस टीम ने क्षेत्रान्तर्गत नकटी तिराहा, हटा-पन्ना रोड पर बल्ब के उजाले में घेराबंदी की.

मुखबिर के बताए अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई. मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम छोटेलाल मुडा पिता रघुनाथ मुडा, उम्र 40 साल, निवासी जटाशंकर कॉलोनी, दमोह तथा पीछे बैठी महिला ने अपना नाम पद्मिनी पति देशराज कुशवाहा, उम्र 54 साल, निवासी ग्राम पुट्टीबंध, थाना धानूपाली, जिला संभल_ बताया.तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया.दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.पुलिस अधीक्षक दमोह ने टीम को इस कार्रवाई के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है.

Next Post

न्यायालय प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत न करने वाले विभाग अधिकारियों पर एक-एक हजार की पेनल्टी लगाए

Mon May 18 , 2026
सागर। न्यायालय प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत न करने वाले विभाग अधिकारियों पर एक—एक हजार की पेनल्टी लगायें एवं सीएम मॉनिट, विभिन्न आयोग एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब समय सीमा में प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय—सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर […]

You May Like