दिल्ली विधानसभा में हंगामा, विपक्ष के 10 से अधिक सदस्य निलंबित

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) नवगठित दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के कई सदस्यों को हंगामा करने के कारण दिन-भर के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबित किए गए सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं। अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता द्वारा सदन में व्यवस्था बनाए रखने की बार-बार अपील को अनदेखी करने पर, उन्होंने 10 से अधिक सदस्यों के नाम लिये। अध्यक्ष ने हंगामा शांत न होते देख मार्शल को इन सदस्यों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दिया।

उप-राज्यपाल के भाषण के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कई बार मोदी-मोदी के नारे लगाये।

अभिभाषण में उप-राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर बनाने, महिलाओं को 2500 रुपये मासिक की सहायता और यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू की जाएगी और प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त रखा जाएगा।

Next Post

कमजोर वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति में हुई है बड़ी कटौती: खरगे

Tue Feb 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त संरक्षण नहीं मिलेगा वे आगे नहीं बढ़ सकते हैं। श्री खरगे […]

You May Like