90 के दशक के गीत पर रेन डांस सीक्वेंस की शूटिंग करना यादगार रहा : करुणा पांडे

मुंबई,28 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा है कि शो के हालिया रेन डांस सीक्वेंस की शूटिंग उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रही।धारावाहिक की मौजूदा कहानी में कादंबरी द्वारा घर पर कब्जा किए जाने के बाद पुष्पा और उनका परिवार अलग-अलग रहने को मजबूर हो जाता है। अपने परिवार को फिर से भावनात्मक रूप से जोड़ने के प्रयास में पुष्पा एक खास पारिवारिक मिलन का आयोजन करती हैं, जो बारिश के बीच एक भावुक और आनंदमय पल में बदल जाता है। इस दौरान पुष्पा और उनके बच्चे फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लोकप्रिय गीत ‘चक धूम धूम’ पर नृत्य करते नजर आते हैं।
इस विशेष दृश्य के बारे में करुणा पांडे ने कहा, “यह सीक्वेंस मेरे लिए बहुत खास था।

इसमें मेरी दो पसंदीदा चीजें शामिल थीं- बारिश और डांस। मैं 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। जब मुझे पता चला कि हम ‘चक धूम धूम’ गीत पर डांस करने वाले हैं, तो मैं बेहद उत्साहित हो गई थी।” उन्होंने कहा कि वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की लंबे समय से प्रशंसक रही हैं और उनकी अदाकारी, अभिव्यक्ति तथा नृत्य शैली से हमेशा प्रेरित होती रही हैं। करुणा ने बताया कि उन्हें निजी जीवन में भी नृत्य करना बेहद पसंद है और वह अक्सर डांस रील्स बनाती रहती हैं।
उन्होंने कहा, “यह सीक्वेंस मेरे निजी जुनून और पुष्पा के भावनात्मक सफर का खूबसूरत संगम था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर वही खुशी और अपनापन महसूस करेंगे, जो हमने इसकी शूटिंग के दौरान महसूस किया था।” उल्लेखनीय है कि ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे किया जाता है।

.....

Next Post

अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा! 50 श्रद्धालुओं की बस पलटी, 40 घायल

Tue Jul 28 , 2026
मंदसौर। अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले कंगन अस्पताल और फिर बेहतर […]

You May Like