सिंधिया का जन्मदिन बाडे़ पर धूमधाम से मना

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन महाराज बाड़ा पर पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जय प्रकाश राजोरिया, विवेक शेजवलकर, वीरेन्द्र गंगवाल, मनोज तोमर ने केक काट कर मनाया। जन्म दिवस के अवसर पर 201 किलो लड्डु महाराज बाडे़ पर वितरण किये गए। पुलिस बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। आतिशबाजी की गई । इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर कुटे व साथियों ने शीतला माता मंदिर तक पैदल यात्रा कर सिंधिया के दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की। नितिन शिवहरे ने मरीजों को भोजन वितरण किया।

इस अवसर पर रामवरण सिंह गुर्जर, विजय गर्ग, केशव पांडे, गुड्डू वारसी, कमल माखीजानी, बाल खांडे, अशोक शर्मा, किशन मुदगल, हरिशंकर पचौरी, रामनारायण मिश्रा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, सुधीर गुप्ता, संजय शांडिल्य, राजू पलैया, जयंत जपे, सुमन शर्मा, नीलिमा शिंदे, सुरेन्द्र परमार चच्चू, प्रशांत गंगवाल आनंद सावंत, उमाशंकर सोनी, पुरूषोत्तम भार्गव, श्यामसिंह चौहान, प्रियंका गर्ग, उषा चौहान, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, सरोज मिश्रा, संजीव अग्रवाल कुक्कू, प्रमोद पांडे उपस्थित रहे।

Next Post

किसी ने की मंदिर में पूजा, तो किसी ने परिवार साथ मनाया नये वर्ष का पहला दिन  

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर। नए साल के पहले दिन शहर में अलग-अलग अंदाज में उत्सव देखने को मिला। कोई सुबह-सुबह मंदिर जाकर भगवान का दर्शन कर रहा था, तो कोई परिवार के साथ पिकनिक पर दिन भर मस्ती करता रहा। शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट और मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई, जहां […]

You May Like