सिंधिया ने टीएमसी को लेकर कहा- अब उन्हीं की बारी है

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हालिया घटनाक्रम के बावजूद सभी जानते हैं कि गंगा उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर कहां जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका समय भी आने वाला है। सिंधिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा एसआईआर कार्य में उनके योगदान की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन किसी भी संस्था की आत्मा होता है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सिंधिया ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के तहत भाजपा को जीत मिलती है, तब विपक्ष इन्हीं प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करता है.

लेकिन जब वही प्रक्रिया विपक्ष के पक्ष में जाती है तो उसे निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बताया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पहले भी लागू होती रही है। पारदर्शिता और संविधान में विश्वास रखने वालों को ऐसी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन किसी भी संस्था की आत्मा होता है।

Next Post

98 स्थानों से लिए पानी के सैंपल, 154 नलकूपों पर क्लोरिनेशन

Sun Jan 11 , 2026
ग्वालियर: शहर के नागरिकों को शुद्ध सुरक्षित निर्बाध पेयजल कराने के उद्देश्य से ओल्ड जल शोधन संयंत्र मोतीझील एवं जल शोधन संयंत्र जलालपुर से ग्वालियर महानगर में जल प्रदाय के कुल 98 नग पेयजल सेम्पल लेब टेस्ट में परीक्षण कराये गए है। वार्ड क्रमांक 2 हीराभूमिया, वार्ड 6 जगनापुरा, वार्ड […]

You May Like