ग्वालियर: शहर के नागरिकों को शुद्ध सुरक्षित निर्बाध पेयजल कराने के उद्देश्य से ओल्ड जल शोधन संयंत्र मोतीझील एवं जल शोधन संयंत्र जलालपुर से ग्वालियर महानगर में जल प्रदाय के कुल 98 नग पेयजल सेम्पल लेब टेस्ट में परीक्षण कराये गए है। वार्ड क्रमांक 2 हीराभूमिया, वार्ड 6 जगनापुरा, वार्ड 16 रेशममील क्षेत्रों की टंकी का सफाई का कार्य कराया गया।
इसके अतिरिक्त नगर निगम सीमान्तर्गत 154 नग नलकूपों एवं 36 हैण्डपम्प के क्लोरिनेशन का कार्य भी किया गया है। आज रविवार को वार्ड क्रमांक 7 पी.एच.ई. कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 1 में ट्रान्सपोर्ट नगर, लक्ष्मीपुरम, शंकरपुर में सफाई कार्य कराया जा रहा है।
