
पिपलिया स्टेशन।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से पूजित होकर निकला दिव्य कलश रथ मल्हारगढ तहसील के 15 ग्रामों में ़निकला। जिसमें अनेक तीर्थों का जल रज और युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा 1926 में प्रज्वलित अखंड ज्योति के थी। जिसके सानिध्य में 24 वर्षों तक गायत्री साधना की। उसी तप ऊर्जा, आशीर्वाद को लेकर इस कलश यात्रा ने मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में भ्रमण करते किया। पांच दिनों में तक कलशयात्रा तहसील के बूढ़ा, मगराना, लिम्बावास, बालागुढ़ा, उमरिया, डूंगलावदा, पिपलियामंडी, रूपी, नारायणगढ़, गुडभेली, मुन्देडी, जलोदिया, लूनाहेड़ा, मल्हारगढ़ होते हुए अमरपुरा पहुंची। सभी जगह ग्रामवासियों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
