प्रयागराज से मां गंगा का पवित्र जल लेकर टैंकर ग्वालियर पहुंचा

ग्वालियर: प्रयागराज से मोक्षदायिनी मां गंगा का पवित्र जल लेकर टैंकर ग्वालियर पहुंचा। टेंकर का पूजन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की माता जी श्रीमती सुधा तोमर द्वारा बिरला नगर पुल के निकट स्थित श्याम वाटिका में किया गया।

14 घंटे मे प्रयागराज से ग्वालियर यह टेंकर पहुंचा। प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से गंगा जल ग्वालियर आया है। मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र जल का विधि-विधान से पूजन किया गया। स्वयं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस कार्यक्रम में भोपाल से वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ग्वालियर उपनगर के भाजपा मंडलों के सभी अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्तन कैंसर की दर दुनिया में सबसे अधिक

Tue Feb 25 , 2025
सिडनी, 25 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्तन कैंसर की दर दुनिया में सबसे अधिक है। साइंस मीडिया एक्सचेंज (सिमेक्स) ऑनलाइन समाचार पोर्टल ने मंगलवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के शोधकर्ताओं ने 185 देशों में स्तन कैंसर की घटनाओं और मृत्यु दर का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया […]

You May Like