
रीवा। शहर के ट्र्रांसपोर्ट नगर में बीती रात अचानक आग लग जाने से 10 दुकाने जलकर राख हो गई. शार्ट सर्किट के बाद टायरो में आग लगी और दुकानो को अपनी चपेट में ले लिया. रात 2 बजे के आसपास लगी आग से दुकाने जलकर राख हो गई. किसी तरह से दमकल ने आग पर काबू पाया.
शनिवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आग लगी और टायर में आग लगने के बाद सीधे दुकाने तक फैल गई. एक-एक कर कई दुकाने आग की चपेट में आ गई. आग इतनी भीषण थी कि कई मीटर तक पलटे उठ रही थी. सिविल लाइन एवं कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद दमकल के साथ पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ. कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक दुकानो में रखा सामान जलकर राख हो गया. लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है. नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने का नुकसान हुआ है. लेकिन पीडि़त दुकानदारो के मुताबिक लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण अभी विद्युत शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है, लेकिन जांच में स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
