सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट और सीट बेल्ट पर होगी सख्ती

इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन हेलमेट और सीट बेल्ट पर सख्ती से कार्रवाई करेगा. इसके लिए यातायात सुरक्षा में जनजागरण अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई गई. साथ ही शहर में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए. उक्त निर्णय आज सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लिए गए है.

शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि रोकने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सड़क सुरक्षा की विस्तार से जानकारी दी. न्यायमूर्ति सप्रे ने ब्लैक स्पॉट्स सुधार कार्य, चालानी कार्रवाई, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की स्थिति, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और सड़क सुरक्षा शिक्षा जैसे विषय पर समीक्षा की. कलेक्टर वर्मा ने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट्स पर लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं और कई स्थानों पर दुर्घटनाओं एवं जनहानि में कमी आई है।

कुछ स्थानों पर दुर्घटनाएं शून्य तक लाने में सफलता मिली है. न्यायमूर्ति सप्रे ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि चालानी कार्रवाई बढ़ने के बावजूद आमजन में हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की आदत अभी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है. इस पर सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा में जनजागरण अभियान को जनआंदोलन बनाया जाए.

बैठक में सड़क इंजीनियरिंग को लेकर भी सप्रे ने निर्देश दिए कि सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि केवल आदेश जारी कर देने से बदलाव नहीं आता, बल्कि लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाना, जागरूक करना और नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना जरूरी है. सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन, पुलिस या न्यायपालिका का विषय नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है.

अभियान की जानकारी दी
डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे में बताया। बैठक में शासकीय विभागों के साथ निजी स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा  के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया. बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन, अपर आयुक्त निगम आकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

श्रेयस ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया

Wed Jul 1 , 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट, (वार्ता) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम की योजनाओं के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। भारत को आयरलैंड से टी 20 सीरीज 2-0 से हारने के बाद इंग्लैंड से पांच मैचों की टी 20 सीरीज की शुरुआत […]

You May Like