कांग्रेस ने मनाई बाबू जगजीवन राम की जयंती, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

भोपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं दलित समाज के प्रेरणास्रोत बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को भोपाल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रभुदयाल जोहरे (जिलाध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण), मुकेश बंसल (उपाध्यक्ष प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग), नीरज चंडाले (जिलाध्यक्ष शहर अनुसूचित जाति विभाग), विनय मालवीय (जिलाध्यक्ष ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग) सहित शुभम इंद्रासे, शुभम अहिरवार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भी दलित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए उसी दृढ़ता और संकल्प के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रदेशभर में अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला और पंचायत स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान और आंदोलन चलाए जा रहे हैं।

प्रदीप अहिरवार ने यह भी कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में आगे लाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Next Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल। कालगणना की पावन नगरी और ‘महाकाल’ के केंद्र उज्जैन से निकली भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी जीवंत हो उठी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष पहल पर, भारतीय कालगणना पर आधारित विश्व की प्रथम ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ को उत्तर प्रदेश […]

You May Like