आरपीएफ आरक्षक की बाइक हुई चोरी

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी से आरपीएफ आरक्षक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि श्रीराम भारती निवासी रेल्वे कालोनी सरकारी आवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे आरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। रात डयूटी कर अपने सरकारी आवास में आया और बिल्डिंग के सीढी के नीचे बाहर अपनी पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक यूपी 61 एक्स 3169 को खडी कर तीसरी मंजील रुम चला गया था। सुबह डयूटी जाने के लिये निकला तो बाइक गायब थी। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

Next Post

घंटों मशक्कत के बाद गंभीर एनीमिक मरीज को मिल पाया 1 युनिट रक्त

Thu Feb 5 , 2026
सतना।थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त देने के मामले को लेकर सवालों के घेरे में आने के बाद जिला चिकित्सालय के रक्त कोष के प्रभारी से लेकर टेक्रीशियन तक के निलंबन की कार्रवाई कर दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी रक्त कोष में पदस्थ मौजूदा अमले की […]

You May Like