ननि की लापरवाही: पाइपलाइन फूटने से मोबाइल दुकान में भरा चार फीट पानी, लाखों का नुकसान

सागर: शहर के भगवानगंज क्षेत्र में नगर निगम की पाइपलाइन फूटने से भारी अफरा-तफरी मच गई। पाइपलाइन फूटने के कारण सौरभ मोबाइल नामक दुकान में लगभग चार फुट तक पानी भर गया, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए।घटना के बाद दुकान के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पानी का तेज बहाव होने से कुछ ही समय में पूरी दुकान जलमग्न हो गई, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन काफी पुरानी थी और पहले भी इस क्षेत्र में लीकेज की शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन नगर निगम द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।दुकानदार ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद निगम का अमला मौके पर पहुंचा और पाइपलाइन बंद कर पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने भी नगर निगम से मांग की है कि पुरानी पाइपलाइनों को जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Next Post

ग्वालियर मेले में 15 से अधिक विभागों की लगेंगीं प्रदर्शनी

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में इस वर्ष भी 15 से अधिक शासकीय विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगीं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनायें, जनहित में किए गए कार्यों और प्रदेश भर में किए […]

You May Like