एबी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मातम

देवास: अमरपुरा निवासी फतेह मोहम्मद पिता अशरफ शेख (उम्र 65 वर्ष) की गुरुवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फतेह मोहम्मद कल शाम करीब 6 बजे पैदल सामान लेने दुकान जा रहे थे। इसी दौरान एबी रोड क्रॉस करते समय भोपाल की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल फतेह मोहम्मद को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।मृतक पेशे से किसान थे और अपने परिवार का भरण-पोषण खेती के साथ-साथ फाटे के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर चौकीदारी कर भी करते थे। परिवार में उनकी दो-तीन बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।परिजनों के अनुसार, हादसा करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Next Post

विधायक पुत्र से टिकट मांगना पड़ा भारी! बागली में बस रोकी, यात्रियों को उतारा; पैदल ही जाना पड़ा

Fri Dec 19 , 2025
देवास: बागली विधानसभा क्षेत्र में एक यात्री बस को थाने में खड़ा कराए जाने का मामला सामने आया है, जिससे बस में सवार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इंदौर से पिपरी जा रही एक यात्री बस को बागली में रोककर थाने में खड़ा कर दिया गया, जिसके बाद […]

You May Like